
मुंगेली- / छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं जिले में 06 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुंगेली विकासखंड में कक्षा 5वीं के 06 हजार 222 तथा कक्षा 8वीं के 05 हजार 596 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि लोरमी विकासखंड में कक्षा 5वीं के 06 हजार 361 और कक्षा 8वीं के 05 हजार 540 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसी प्रकार पथरिया विकासखंड में कक्षा 5वीं के 03 हजार 858 तथा कक्षा 8वीं के 03 हजार 681 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पूरे जिले में कक्षा 5वीं के कुल 16 हजार 441 तथा कक्षा 8वीं के 14 हजार 817 विद्यार्थियों सहित कुल 31 हजार 258 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले में कुल 1129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
