‘

मुंगेली – कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बच्चों को निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सांस’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. शीला साहा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जायसवाल तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मणिलाल भारस्कर ने सहभागियों को मार्गदर्शन दिया। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आए सीएचओ को निमोनिया की रोकथाम, पहचान एवं प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में होने वाले निमोनिया के मामलों की शीघ्र पहचान कर समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान ‘सांस’ कार्यक्रम के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया, बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों की पहचान एवं उपचार के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित सीएचओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
