मुंगेली – जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल पंडरिया रोड की बदहाल स्थिति को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री (महासचिव) इंद्रजीत कुर्रे द्वारा नारजगी व्यक्त करते हुए जिला मुख्यालय पहुंच एडिम को ज्ञापन सौपा गया,, जिसमे खस्ताहाल सड़को की तत्काल मरम्मत की मांग की गईं है, दिए गए ज्ञापन के अनुसार स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मुंगेली में स्थित इस मार्ग पर जगह-जगह 2 से 4 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यह सड़क गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल और कोचिंग भेजना अब जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग पर लगातार ऑटो, बाइक और अन्य वाहन गड्ढों के कारण असंतुलित होकर पलट रहे हैं। वहीं सड़क की खराब हालत से आसपास के व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय रहवासियों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और आम नागरिक मिलकर उक्त मार्ग पर चक्काजाम करेंगे। लोगों का कहना है कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
