जरहागांव – नगर बस स्टैंड में उस समय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
इस दौरान जरहागांव नगर पंचायत की निर्दलीय पार्षद दुर्गेश्वरी नोवीन कश्यप ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस में प्रवेश कराया। पार्टी में शामिल होने के बाद दुर्गेश्वरी कश्यप ने कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष तारिणी विश्वकर्मा, सागर सोलंकी, प्रभा सदाराम कश्यप,सनोज कश्यप, संजू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि लगातार लोग कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाने और उनके हितों की लड़ाई लड़ने का काम करती रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर बस स्टैंड क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का माहौल बना रहा।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
