मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की जिला कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला सह प्रभारी रितिमा लाल थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, रज्जाक खलीफा, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव तथा जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष मो. शमीम ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला अध्यक्ष मो. शमीम के नेतृत्व में संगठन की सक्रियता की सराहना भी की।
जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव ने कहा कि संगठन की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपुर मंडल को प्रथम एवं बरियों मंडल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया और कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी हमेशा आगे बढ़ने का अवसर देती है।
मुख्य अतिथि रितिमा लाल ने परिचयात्मक सत्र में सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस गति से बलरामपुर जिले में संगठन कार्य कर रहा है, उससे आने वाले समय में यह जिला पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री इरफान अंसारी तथा जिला मंत्री राशिद खान ने किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, रज्जाक खलीफा, जिला महामंत्री कासिम अंसारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महामंत्री, मंत्रीगण तथा सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लिया गया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
