मुंगेली – राज्य शासन द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के हित में संचालित राज्य दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी कार्यालय मुंगेली में जिलाशिक्षा अधिकारी श्री एम.एल.पटेल एवं जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक सोनी सर, आईड प्रभारी एपीसी श्री लेखराम साहू सर के मार्गदर्शन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के निर्देशानुसार किया गया…..

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ…… प्रशिक्षण के संबंध में बताया गया कि इस वर्ष से दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया *National Scholarship Portal (NSP)* के माध्यम से ऑनलाइन की जानी है। कई शिक्षकों को पोर्टल पर पंजीयन, दस्तावेज अपलोड और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में कठिनाई आ रही थी, जिसे देखते हुए यह प्रशिक्षण रखा गया है….

प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में समाज कल्याण विभाग जिला इकाई मुंगेली से आनंद सोनी एवं श्री निर्मलकर शिक्षा विभाग के विकासखंड स्त्रोत कार्यालय से समावेशी शिक्षा खंड प्रभारी संजीव सक्सेना एवं स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे के द्वारा शिक्षकों को विस्तार से बताया गया कि –
1. NSP पोर्टल पर स्कूल/संस्था का रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
2. दिव्यांग विद्यार्थी का OTR (One Time Registration) कैसे होगा।
3. UDID कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र कैसे अपलोड करें।
4. आवेदन में होने वाली सामान्य गलतियों से कैसे बचें…
इस अवसर पर बीईओ श्रीमती विमित्रा घृतलहरें के द्वारा स्पष्ट मैसेज रहा कि कोई भी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। इसके लिए 30 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित है
इस कार्यशाला में विकासखंड के सभी 43 संकुलो से लगभग 82 शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में व्याख्याता,संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे…..
कार्यक्रम का समापन संकुल समन्वयक उमेश साहू एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक दुर्गेश देवांगन के द्वारा किया गया

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.