
बी.आर. साव स्कूल मैदान में हुआ मुख्य आयोजन, रेस्ट हाउस मैदान और बड़े बाजार में भी जला रावण का पुतला

मुंगेली। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुंगेली उत्सव के रंग में सराबोर रहा। नगर में जगह-जगह रावण दहन के आयोजन हुए। जय श्रीराम के जयघोष, आकर्षक धार्मिक झांकियों और भव्य आतिशबाजी के बीच लगभग 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय बी.आर. साव स्कूल मैदान में रामलीला मंचन के जरिए भगवान श्रीराम की विजयगाथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद लगभग 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इधर, स्थानीय रेस्ट हाउस मैदान में श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा लगभग 51 फिट रावण दहन किया गया।
बड़े बाजार में दशहरा उत्सव समिति की ओर से रावण दहन किया गया। इन आयोजनों में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विजयादशमी पर पुलपारा से भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई झांकी बी.आर. साव स्कूल मैदान पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन किया गया। पर्व के समापन पर लोगों ने एक-दूसरे को सोनपत्ती भेंट कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द के बीच संपन्न आयोजन ने सत्य की विजय तथा बुराई के परित्याग का संदेश दिया

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.