मुंगेली । भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति की पुनः पुष्टि करता है।रत्नावली कौशल ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जिस व्यापक समर्थन के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है, वह आगामी समय में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन तथा तेज विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, पारदर्शिता व स्थिर शासन को प्राथमिकता दी है, जो केंद्र सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल भाजपा के लिए नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है और बिहार की जनता ने इस प्रगति को अपना जनसमर्थन प्रदान किया है। रत्नावली कौशल ने बिहार के मतदाताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की इस यात्रा में साथ खड़े रहेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
