
मुंगेली – जिला पुलिस बल द्वारा जिले मे bal सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किये जा रहे इस आयोजन का शुभारंभ 14/11/2025 को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में स्थित मूक-बधिर संस्था में अध्ययनरत 19 बच्चों के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं सौरभ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए,, इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बाल सुरक्षा सप्ताह को लेकर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थानों, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाइयों तथा सायबर सेल को निर्देशित किया गया है कि बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रत्येक बच्चे को उपयोगी जानकारी, सहायता तंत्र तथा सुरक्षा उपायों से अवगत कराया जाए। उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक व शारीरिक शोषण से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, अभिभावकों की भूमिका, और पुलिस सहायता हेल्पलाइन 1098, 112 की जानकारी बच्चों को सरल भाषा में दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान श्री पटेल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “सुरक्षा तभी संभव है जब बच्चे जागरूक हों और किसी भी गलत परिस्थिति में बिना हिचक पुलिस से सहायता लें।” सप्ताह के दौरान रविवार को विशाल मेगा मार्ट में आम नागरिकों, अभिभावकों और बच्चों को बाल सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, अजनबियों से सावधान रहने के उपाय क्या हैं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देना क्यों आवश्यक है।इसी कड़ी में चैतन्य एकेडमी की परीक्षा के दौरान एकेडमिक पब्लिक स्कूल नवागढ़ की छात्राओं को भी विशेष जागरूकता सत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया पर गोपनीयता सेटिंग्स, और स्वयं की सुरक्षा से जुड़े कदम विस्तार से बताए गए।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
