
मुंगेली – लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी गई। जारी सूची के अनुसार कई नऐ लोगो को इस बार मौका दिया गया है। तो कई जिलो के अध्यक्षों को उनके बेहतर कार्यकाल के लिए यथावत रखते हुए दुसरी पाली में भी संगठन में कार्य करने का मौका दिया गया है। इसी कडी में मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा को यथावत रखते संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
गौरतलब हो कि ए आई सी सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पुरे देश में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में जिला ब्लाक बूथ स्तर पर ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है जो गांव गांव में कांग्रेस के रीतिनीति को जन जन तक पहुचा सके, और संगठन को मजबूति प्रदान कर सके। जिसको ए आई सी सी द्वारा सभी जिलो के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी इसी कडी में मुंगेली जिले के जिलाध्यक्ष पद लिए म.प्र. के नेता पतिपक्ष उमंग सिंघार को बतौर पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया था जिन्होने जिले के सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी कर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारो का आवेदन लेकर ए आई सी सी को अवगत कराया। उसके बाद से जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की धडकने बडी हुई थी, जिस पर ए आई सी सी द्वारा मुहर लगते ही विराम लग गया और घनश्याम वर्मा को पुनः जिम्मेदारी सौपी गई।

घनश्याम वर्मा के दुसरे कार्यकाल पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर – बीते कल जारी सूची में घनश्याम वर्मा का नाम आते ही जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। सूचना मिलते ही उनको बधाई देने का शिलशिला शुरू हो गया। तीनों ब्लाक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हे फोन पर एवं उनके निवास पर जा बधाईयां दी । वही घनश्याम वर्मा ने अपनी नियुक्ति को लेकर ए आई सी सी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उपर जताय गये भरोसे पर खरा उतरूगा और जिले में कांग्रेस की मजबूति के लिए अनवरत कार्यरत रहूं ।


The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
