
मुंगेली – नगर पालिका परिषद एक बार फिर सुर्खियों मे आ गया है, 22 सीटों वाली पालिका मे 11 कांग्रेस एवं 10 भाजपा पार्षद है वही अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा है। बीते दिनों pic के गठन उपरांत कुछ घंटो मे ही भंग होने के बाद एक बार फिर बीते कल अध्यक्ष द्वारा pic का गठन किया गया था,, किन्तु पूर्व की घटना एक बार फिर पालिका मे दोहराई गईं,, pic गठन को 24 घंटे भी पुरे नहीं हो पाये थे कि एक बार फिर अंतकलह खुलकर सामने आ गई है। अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा PIC (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) का गठन किए जाने के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि पार्षदों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम ने पालिका की कार्यप्रणाली और राजनीतिक संतुलन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब PIC गठन के बाद इस्तीफों का सिलसिला शुरू हुआ हो। इससे पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा PIC का गठन किया गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद पार्षदों ने असहमति जताते हुए इस्तीफा दे दिया था। ताजा घटनाक्रम में इस्तीफा देने वाले पार्षदों में अजय योद्धा माने जाने वाले वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव के साथ अजय साहू, दिलीप सोनी, संजय चंदेल, प्रतिमा कोशले और राम किशोर देवांगन के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव ने लिखित बयान जारी करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक होने के बावजूद PIC में भाजपा पार्षदों को शामिल किया गया है। भाजपा और कांग्रेस की विचारधाराएं एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं, ऐसे में इस तरह का गठन स्वीकार्य नहीं है। इसी कारण उन्होंने PIC से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के भीतर भी इस फैसले को लेकर असंतोष दिखाई दे रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही इस विवाद का समाधान नहीं किया गया, तो इसका असर पालिका के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें नगर पालिका अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
