मुंगेली – स्थानीय जेसीज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्साह के बीच छात्रों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथियों गुब्बारे छोड़े फिर विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
स्वागत भाषण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का शब्द-सुमन से स्वागत किया। समिति के सांस्कृतिक प्रभारी शरदचंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, “महीनों की कड़ी मेहनत आज मंच पर जीवंत हो उठेगी। नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से बच्चे न केवल मनोरंजन करेंगे बल्कि सामाजिक संदेश भी देंगे।”

जेसीज शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रबंधन हमेशा छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के प्रदर्शनों ने सिद्ध कर दिया है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में अव्वल रहने का माद्दा रखते हैं।”
भावपूर्ण गणेश वंदना कत्थक जैसे शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किए वहीं भस्मासुर, किलकारी, तारक मेहता के साथ जस्टिस फॉर विमेन विषय पर आधारित नाटक ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोक नृत्य में छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य रावत नाच, पंजाब की गिद्दा और राजस्थान के घूमर ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, विद्यालय का समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
