मुंगेली:- प्रार्थी सतीश कुमार सोनी पिता स्व. रूपनाथ सोनी, उम्र 58 वर्ष, निवासी बलानी चौक मुंगेली (मोनिका ज्वेलर्स) द्वारा 11 फ़रवरी को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 10 फ़रवरी 26 को दोपहर लगभग 02.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सोने का पेंडल (मंगलसूत्र) खरीदने के बहाने दुकान में आया तथा पेंडल दिखाने के दौरान अवसर पाकर सोने का पेंडल चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 305(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को चोरी के मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया।
विवेचना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें दो अज्ञात संदेही युवक एक ब्लैक-रेड रंग की मोटरसायकल बिना नंबर प्लेट के दुकान के सामने खड़े दिखे। एक व्यक्ति बाहर मोटरसायकल पर बैठा था तथा दूसरा दुकान के अंदर जाकर पेंडल दिखाने के बहाने चोरी कर बाहर निकलकर साथी के साथ फरार हो गया।
पतासाजी दौरान सीसीटीवी फुटेज, नगर के हाईटेक कैमरों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान ग्राम घोरबंधा थाना लोरमी निवासी 1. श्लोक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष 2. विवेक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने घटना के समय मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8197 की नंबर प्लेट निकालकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी श्लोक पात्रे एवं विवेक पात्रे द्वारा 09.05 ग्राम वजनी सोने का पेंडल (कीमती लगभग ₹85,000/-) चोरी कर मोटरसायकल की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया था। 15 फ़रवरी 26 को आरोपियों को चोरी का माल बिक्री हेतु ले जाते समय पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 01 नग सोने का पेंडल वजन 09.05 ग्राम, कीमती लगभग ₹85,000/- व घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8197, कीमती लगभग ₹1,00,000/-कुल जुमला मशरूका ₹1,85,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों 1. श्लोक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष 2. विवेक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष निवासी घोरबंधा, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर 16 फ़रवरी 26 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अपील:- मुंगेली पुलिस के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर सतत प्रभावी कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उक्त कार्यवाही निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक नरेश यादव, बाली ध्रुव, दिलीप साहू, रवि जांगड़े, चंद्र ध्रुव, आर.परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे एवं रामकिशोर कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
