मुंगेली – मुंगेली शहर में होली पर्व नजदीक आते ही युवाओं और बाइकरों में उत्साह चरम पर दिखाई देने लगा है। रंगों के इस त्यौहार से पहले ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर तेज रफ्तार बाइकों का शोर सुनाई देने लगा है। तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाना, बिना हेलमेट फर्राटे भरना और यातायात नियमों की अनदेखी करना आम बात बनती जा रही है।
शहर में विशेष रूप से सायलेंसर मॉडिफाइड बुलेट, तेज रफ्तार गाड़ियां और प्रेशर हॉर्न का उपयोग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इसके अलावा होली के अवसर पर बिकने वाले तेज आवाज वाले डीजे और बाजों का प्रयोग कर कुछ युवा सड़कों पर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। इससे आम नागरिकों, बुजुर्गों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्यौहार खुशियों और सौहार्द का प्रतीक होता है, लेकिन यदि यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार का प्रदर्शन जारी रहा तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है। जो यातायात पुलिस के लिए यह स्थिति बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
