
मुंगेली – छत्तीसगढ़ में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षत्रिय करणी सेना परिवार (एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष) ने रणजीत सिंह बघेल को संगठन का प्रदेश संरक्षक,छत्तीसगढ़ नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पत्र दिनांक 03 अप्रैल 2026 को जारी किया गया,जिसके अनुसार श्री बघेल का कार्यकाल 03 अप्रैल 2026 से 03 अप्रैल 2027 तक,यानी एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर रणजीत सिंह बघेल अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही,उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय योगदान देंगे। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र के साथ रणजीत सिंह बघेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। समाज में एकता और संगठन को मजबूत करना युवाओं को जोड़कर सकारात्मक दिशा देना सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना
इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है,जिससे आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
