
मुंगेली – जिला कलेक्ट्रेट के जनदर्शन सभाकक्ष में 26.02.2026 को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा ‘‘पहल’’ कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित कोटवार सम्मान सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग शामिल हुये जिसमें 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कोटवारों को सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम ‘‘पहल’’ के तहत वर्ष 2025-26 में जिले के ग्राम कोटवारों को 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसके तहत 45 वर्ष के कम आयु के मुंगेली जिले के समस्त कोटवारों को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत कोटवारों को ग्राम व्यवस्था के अनुरूप मुसाफिरी दर्ज करने, ग्रामीण कानून व्यवस्था मे आसूचना संकलन, गांव मे घटित अपराध मे साक्ष्य संकलन मे महत्वपुर्ण भुमिका के संबंध मे प्रशिक्षण दिया गया। कोटवारों को रक्षित केन्द्र मुंगेली मे प्रातः कालीन योगासन एवं व्यायाम से शारीरिक दक्षता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं वर्तमान मे डिजिटल युग को दृष्टिगत रखते हुये साइबर संबंधी होने वाले धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करने व यातायात नियमों से अवगत कराया गया।

जिसके तारतम्य मे ग्राम कोटवारों को लगातार अपने दायित्वों कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये कानून व्यवस्था, यातायात नियमों व अपने – अपने ग्रामों व आसपास के लोगो को सायबर संबंधी होने वाले ठगी के बारे मे जागरूक किया गया व लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर 01 पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण मे ग्राम मुनादी कर महत्वपुर्ण भुमिका बताया गया। चुनाव के दौरान विशेष पुलिस आफिसर के दायित्वोे से भी अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने सम्मान समारोह मे उपस्थित कोटवारो से चर्चा करते हुये कहा कि कोटवार गांव की पुलिस एवं राजस्व विभाग की मुल ईकाई है, जो गांव की लोगों की जमीन संबंधी जानकारी से लेकर प्रत्येक घर मे उपस्थित सदस्यों की जानकारी रखता है जो कि वर्तमान मे गांव मे आने वाले बाहरी व्यक्तियों के संबंध मे मुसाफिरी दर्ज कर बेसिक पुलिसिंग मे सहायता करता है एवं सभी कोटवारों को वर्तमान समय मे मोबाइल फोन से होने वाले अपराधों की जागरूकता के लिये पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान साइबर प्रहरी के तहत सहभागी बनने कहा और आम नागरिकों को साइबर संबंधी अपराधों से बचाने मे महती भुमिका निभानें निर्देशित किया। और प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान समारोह मे उपस्थित कोटवारों ने भी प्रशिक्षण से संबंधित अपने अनुभव साझा किये जिसमे उन्होने यातायात नियमन, भीड़ नियंत्रण के तरीके, सायबर संबंधी अपराधों की जानकारी एवं महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे मे जानकारी बताया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग एवं जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.), डीएफओ अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के द्वारा सराहनीय कार्य पर ग्राम कोटवारो को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम मे अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह, रक्षित निरीक्षक एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी व जिले के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
