मुंगेली – नगर में संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद अब शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। सूची जारी होते ही शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
जारी की गई सूची में नए और पुराने चेहरों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है, जिससे संगठन को अनुभव और ऊर्जा दोनों का लाभ मिलेगा। इस दौरान जलेश यादव को शहर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जलेश यादव लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी की इस नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
