
मुंगेली – शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी सुचारू रूप से पारदर्शिता से जारी है। जिले में पंजीकृत किसानों से अब तक 10 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं उपार्जन केन्द्रों से 01 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है।
जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना ने बताया कि जिले में धान खरीदी का भुगतान जिले के कुल 10 सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को धान की राशि का सुविधापूर्वक भुगतान किया जा रहा है। किसानों को बैंक में लाइन लगने की समस्या ना हो, उन्हें आसानी से भुगतान की सुविधा मिले। इसके लिए किसानों को एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है एवं चेक बुक प्रदान किया गया है। अब तक 200 करोड़ रूपए से अधिक धान खरीदी का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, निरंतर निगरानी और किसान हितैषी पहल ने इस वर्ष खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुगम बना दिया है। धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में सम्पर्क कर धान खरीदी संबंधी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
