
मुंगेली— शहर में संगीत प्रेमियों और डीजे कलाकारों के लिए मुंगेली डीजे एक्सपो 2026 का भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी में किया जा रहा है । जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डीजे संचालक, साउंड सिस्टम व्यवसायी एवं युवा कलाकार शामिल हुए।
आधुनिक डीजे तकनीक का प्रदर्शन
डीजे साउंड संघ के अध्यक्ष तरुण पाटले एवं संरक्षक कमलेश साहू ने बताया एक्सपो में अत्याधुनिक डीजे सेटअप, लेटेस्ट साउंड सिस्टम, लाइटिंग, मिक्सर, कंसोल, लेज़र लाइट्स और डिजिटल म्यूजिक तकनीक का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। नए जमाने की तकनीकों को देखकर युवा डीजे कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।
डीजे कलाकारों को मिला मंच
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और बाहरी डीजे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विभिन्न म्यूजिक थीम पर लाइव डीजे परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक्सपो का उद्देश्य जिले के उभरते डीजे कलाकारों को मंच प्रदान करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना रहा।
व्यवसाय और रोजगार के अवसर
मुंगेली डीजे एक्सपो 2026 न केवल मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि इससे जुड़े व्यवसाय और रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साउंड सिस्टम और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों ने इसे युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर बताया।
आयोजकों ने जताया आभार
मुंगेली डीजे क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी डीजे संचालकों, कलाकारों, प्रायोजकों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर मुंगेली को डीजे और म्यूजिक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की बात कही। मुंगेली डीजे एक्सपो 2026 ने यह साबित कर दिया कि मुंगेली अब आधुनिक संगीत और डीजे संस्कृति का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
