
मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखबूर इकबाल खान के निर्देशानुसार जिला मुंगेली में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर की गई।
भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष रितेश वाधवा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसी क्रम में युवा कार्यकर्ता राजा खान को सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
राजा खान ने इस अवसर पर प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में संगठन की आवाज को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता से करेंगे।
नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
