
मुंगेली/ लोरमी – बीते दिनों प्रशासनिक अधिकारी की छबि धूमिल करने के मामले मे बड़ी बात समाने आई है, जिसमे उक्त व्यक्ति द्वारा लिखित माफ़ी नामा दिया गया है,, दिए गए माफ़ी नामानुसार उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि न्युज से मिली जानकारी अनुसार जनप्रतिनिधि होने के नाते मै कोमल सिंह राजपूत पूर्व विधान सभा प्रत्याशी लोरमी। जो कि श्री शेखर पटेल (तहसीलदार लोरमी) द्वारा महिला कर्मचारियों को विडियो काल करके गंदी बात करने के सबंध में जनदर्शन जिला मुंगेली (छ.ग.) टोकन क्रं. 15526 में सी.बी.आई. एवं ई.डी. की जांच के लिये आवेदन दिया था। जिसके लिये मै क्षमा प्रार्थी हूं एवं इसके लिये मै हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं।

ज्ञात हो बीते दिनों लोरमी मे पदस्थ तहसीलदार शेखर पटेल को लेकर जनदर्शन मे समाज सेवी द्वारा लिखित मे आवेदन दिया गया था जिसमे समाज सेवी ने तहसीलदार के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा था, जिसके उपरांत तहसीलदार शेखर पटेल द्वारा न्यायलियन रुख अपनाते हुए अपने विधिक सलाहकार द्वारा मानहानि का नोटिस जारी किया गया था.

उक्त मामले मे समाज सेवी द्वारा लिखित मे माफीनामा देने की बात सामने आई है,, जिसको लेकर तहसीलदार शेखर पटेल द्वारा कहा गया कि”झूठ के पैर नहीं होते। मुझ पर लगाए गए ओछे और मनगढ़ंत आरोपों के बाद शिकायतकर्ता का सार्वजनिक रूप से माफी मांगना यह सिद्ध करता है कि यह केवल मेरी छवि बिगाड़ने का एक विफल प्रयास था। कानून और न्याय व्यवस्था पर मेरा अटूट विश्वास है और आज मर्यादा की जीत हुई है।”
“प्रशासनिक अधिकारियों पर बिना ठोस प्रमाण के व्यक्तिगत और चारित्रिक आरोप लगाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था की साख को प्रभावित करता है।” — कानूनी विशेषज्ञों की राय

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
