मुंगेली – जिले में डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त बनाने एवं वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने के उद्देश्य से वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन, जिला मुंगेली इकाई का गठन किया गया। स्थानीय पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें पदाधिकारियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया। जिसमे कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
अध्यक्ष – प्रीतेश आर्य
उपाध्यक्ष – अभिलाष सिंह
उपाध्यक्ष – इमरान खोखर
सचिव – अक्षय लहरे
कोषाध्यक्ष – आनंद गुप्ता
संयुक्त सचिव – फलीत जांगड़े
कार्यकारिणी सदस्य – जितेंद्र पाठक,अजित बघेल,अरविंद बंजारा,वार्षिक बंजारे,कोमल देवांगन,पीतांबर खांडे,राहुल यादव,रामसुमेर यादव,कान्हा जायसवाल एवं रूपेंद्र भारती को अहम जिम्मेदारी सौपी गईं।
बैठक में वेब पत्रकारों ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया जनसमस्याओं को उठाने और प्रशासन तक आवाज पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में एक संगठित मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंंपते हुए वरिष्ठ पत्रकारों ने निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आग्रह किया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के वेब पोर्टल पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और मान्यता संबंधी मुद्दों को प्राथमिकता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता के मानकों को बनाए रखने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा युवा वेब पत्रकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
