
मुंगेली – 18 जून 2026 को सुबह लगभग 7 बजे सरगांव रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक औद्योगिक दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कीलन डिस्चार्ज गेट जाम होने के कारण उसका मेंटेनेंस किया जा रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया, जिससे गर्म स्पंज आयरन की गर्मी बाहर निकलने से वहां कार्यरत तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए।
घायलों में अमित कुमार (जिला औरंगाबाद, बिहार), योगेश मीणा (जिला होशंगाबाद, मध्य प्रदेश) एवं अमरेश दत्ता (जिला बालेश्वर, ओडिशा) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से अमित कुमार को बेहतर उपचार के लिए कालड़ा अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया।
ज्ञात हो कुसुम प्लांट मे इससे पहले भी इस प्लांट मे बढ़ा हादसा सामने आया था जिसमे चिमनी गिरने से वहा कार्यरत मजदूर दब गए थे,, जिसके चलते प्रशासन की टीम ने बडी मसक्क्त के बाद निकाला था,, जिसके बाद से लगातार ग्रामीणों द्वारा विरोध जताया गया।
वही बीते कल एक बार फिर प्लांट मे हुए इस हादसे के
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने राहत एवं उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य और स्थिर है।
जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया गया।साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच नियमानुसार संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
