मुंगेली- जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सोनपुरी अमरटापू में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां निर्माणाधीन पुल ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय पुल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार मामला मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमकोर का है। अमर टापू के समीप पीडब्ल्यूडी द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में शुरू से ही गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही थी। घटिया सामग्री और तकनीकी लापरवाही के कारण पुल निर्माण के दौरान ही ढह गया।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पुल निर्माण के दौरान ही गिर गया है, तो इसके पूरा होने के बाद लोगों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना रहता।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
