मुंगेली – शासकीय प्राथमिक शाला चकरभठा, संकुल केंद्र चकरभठा, विकासखंड एवं जिला मुंगेली में आज न्योता भोज एवं नवाचार गणवेश वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पालकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवाचार के तहत गणवेश वितरित किए गए। अतिथियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा घृतलहरे जी ने बच्चों से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने छात्र जीवन एवं कार्यानुभव से जुड़ी प्रेरक बातें बच्चों के साथ साझा कर उन्हें मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुभवों एवं प्रेरक संदेश से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ।
न्योता भोज में सामूहिक रूप से भोजन करते विद्यार्थी
न्योता भोज के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन ने विद्यालय एवं समुदाय के बीच सहयोग, सहभागिता और अपनत्व की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा घृतलहरे , क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती मंदाकिनी हुपेश साहू , संकुल प्राचार्य एस.एल. पंकज , BRC एस.के. उपाध्याय, ABEO प्रदीप दिवाकर , संकुल समन्वयक राज कमल गेंदले , प्रधान पाठक रामकुमार पैकरा , सलिल कुमार जांगड़े , ईश्वर राम साहू , दिनेश्वर टोंडे, रोहित साहू, अश्वनी शर्मा एवं अमरदास बर्मन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत चकरभठा की सरपंच श्रीमती सूरजा बाई पठारी, SMC अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पालकगण, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, SMC, पालकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन में उत्साह जगाने के साथ-साथ विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग एवं सहभागिता की भावना को और सुदृढ़ किया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.