मुंगेली – छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 03 सितंबर को होने वाले इस आंदोलन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। कांग्रेस द्वारा जिले के विभिन्न विद्युत सब-स्टेशनों के समक्ष घेराव, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ी हुई बिजली दरों के साथ स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था से जुड़ी अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने इसे उपभोक्ताओं के अधिकार एवं जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण आंदोलन बताया है।
कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार और जनहित से जुड़ा आंदोलन है। कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक बताई गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी प्रस्तावित सब-स्टेशनों पर होने वाले धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। साथ ही संबंधित प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस के इस आंदोलन के जरिए बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग प्रशासन एवं सरकार के समक्ष रखने की तैयारी है। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न विद्युत सब-स्टेशनों पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.