
जिला उपाध्यक्ष संजय यादव एवं जरहा गांव मंडल प्रभारी रहे कार्यक्रम प्रभारी, कांग्रेसजनों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का लिया संकल्प
मुंगेली – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में जरहागाँव मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम ठकुरी कापा में मंडल स्तरीय ‘वोट बचाओङ्कदेश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने जन चौपाल संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी जनचौपाल में जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय यादव की विशेष भूमिका रही। उन्होंने अभियान के उद्देश्य को ग्रामीणों तक पहुंचाने और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने तथा मतदान से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक का मत महत्वपूर्ण है और मताधिकार की सुरक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक रहना आवश्यक है। गांव-गांव और घर-घर तक अभियान पहुंचाने पर जोर जनचौपाल के दौरान वक्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वोट सबसे बड़ी ताकत जिला उपाध्यक्ष संजय यादव*ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत यदि मतदाता सूची से किसी पत्र मतदाता का नाम काटा जाता है या वोट देने का अधिकार के साथ छेड़छाड़ होती है तो यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है कांग्रेस हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मुंगेली संजय बनर्जी ने कहा*की वोट केवल सरकार चुने का माध्यम नहीं बल्कि नागरिक का संवैधानिक अधिकार है भाजपा के राजनीतिक दबाव के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़े हैं ग्रामीणों से अपील की कि गड़बड़ी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचित करें।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, उमेश घृत लहरे , ब्लॉक अध्यक्ष तारिणी विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष टेक लाल निर्मलकर, सतीश यादव, मकरा लालयादव, मोनू भास्कर ,राजेंद्र यादव जोहन पटेल ,कन्हैया यादव नोवीन कश्यप, आकाश कुर्रे अंकित मसीह, रामनाथ ध्रुव, राजेंद्र कश्यप गोरेलाल, विष्णु खूंटे मनहरण यादव, कन्हैया लाल सुभाष कुमार यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनचौपाल के समापन अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओङ्कदेश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही। ग्राम स्तर पर संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.