मुंगेली – जिले की क्रिकेट अकादमी सन राईस क्रिकेट सोसायटी में प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर दीपावली का पर्व खुशियों और आपसी सौहार्द के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इसके साथ ही क्रिकेट सामग्री एवं खेल मैदान का भी विधिवत पूजन किया गया। खिलाड़ियों ने देवी-देवताओं को पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती जलाई और नारियल फोड़कर सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात सभी को मिठाई वितरित की गई और आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां मनाई गईं।
इस दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। समारोह ने अकादमी में खेल भावना के साथ आपसी भाईचारे और पारिवारिक जुड़ाव का संदेश दिया। इस अवसर पर रमेश साहू, कलेश्वर बर्मन, दिनेश देवांगन, रितेश जैन सहित देवकी यादव, सुयश डिंडौरे, कामता साहू, सोमेश बंजारा, अनुष्का भास्कर, आशी साहू, महक देवांगन, सिद्धार्थ बाजुरिया, विक्की सोनवानी, गौरव साहू, आवेद सिंह, सत्यम, जसबीर, अयान साहू, तेजस्वी यादव, मोहन यादव, जसबीर बर्मन, शिवांश साहू, गौरव पंजवानी, आयुष, आशुतोष गेंदले, अफराज शेख, आरव देवांगन, श्रेयांस देवांगन, तुषार, ईशान निषाद एवं शिवाक्ष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के संचालक एवं कोच जलेश यादव ने दी।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.