मुंगेली – शहर में अवैध प्लाटिंग का मामला लगातार सुर्खियों में रहने के बाद अब इस पर प्रशासनिक कार्रवाई के आसार नजर आने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच अधिकारियों की सक्रियता से अब संबंधित भूमि पर नियमानुसार कार्रवाई होने की उम्मीद बढ़ गई है।
गौरतलब है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में लोगों को मुख्यमंत्री जनदर्शन और अन्य शिकायत माध्यमों का सहारा लेना पड़ता है। अवैध प्लाटिंग का यह मामला भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित स्थल पर पहुंचकर जांच की गई।
स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चा में बने इस मामले में प्रशासन की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अवैध प्लाटिंग के कारण भूमि की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नियमों के विपरीत प्लाटिंग की जांच और आवश्यक कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें अब प्रशासन पर टिकी हुई हैं।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि कल प्रशासन और नगर पालिका की टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमों के तहत क्या कदम उठाए जाते हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच कर अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.