रायपुर कमिश्नरेट
दिनांक 23.07.2026

प्रार्थी के ऑफिस में कार्य छोड़ चुका आरोपी उमेश पोर्ते है प्रकरण का मुख्य आरोपी
प्राथमिकी दर्ज होने के 30 घंटों के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल की संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
रायपुर – पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल की संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत सी.ए. तारवानी एंड एसोसियेट ऑफिस में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।
आरोपियान लाखों रूपये नगदी रकम चोरी कर हो गये थे फरार।
आरोपी उमेश पोर्ते पूर्व में भी मारपीट के प्रकरणो में जिला बिलासपुर में रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7,80,000/- रूपये किया गया है जप्त।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 388/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थिया अपर्णा नायक ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर 627 ओम सोसायटी रोड थाना डी.डी.नगर रायपुर में रहती है तथा सी.ए. तारवानी एंड एसोसियेट ऑफिस सिविल लाईन्स रायपुर में कैशियर के पद पर कार्य करती है। दिनांक 21.07.2026 को सुबह 09.30 बजे आफिस के चालक ने प्रार्थिया को फोन कर बताया कि ऑफिस में चोरी हो गया है, सूचना को प्रार्थिया द्वारा ऑफिस के मालिक चेतन तारवानी को सूचित कर वह करीबन 10.30 बजे तारवानी एंड एसोसियेट आफिस पहुची तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में आफिस के अंदर प्रवेश कर कैश काउंटर के लॉक को कटर से काटकर कैश काउंटर में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अप.क्र 388/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से पृथक - पृथक पूछताछ करने के साथ ही ऑफिस मंे पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को पूर्व में काम छोड़ चुके उमेश पोर्ते निवासी बिलासपुर के अपराध में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा उमेश पोर्ते की पतासाजी कर बिलासपुर से पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी उमेश पोर्ते ने बताया कि वह पूर्व में प्रार्थी के सिविल लाईन स्थित ऑफिस में कार्य कर चुका था। उसे दुकान में रखने वाले नगदी रकम के संबंध में जानकारी रहती थी। जिसके कारण उसके द्वारा दिनांक घटना को योजना बनाकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लक्ष्मीनारायण धु्रव निवासी बिलासपुर की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। जिस पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7,80,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. उमेश पोर्ते पिता मंगलराम पोर्ते उम्र 39 साल निवासी वार्ड 06 दोमुहानी बिलासपुर छ.ग.।
02. लक्ष्मीनारायण धु्रव पिता सोहन धु्रव उम्र 24 साल निवासी बूटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
