मुंगेली – एंड्रयूज वार्ड क्रमांक 19 के युवा पार्षद रोशन सोनी ने अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा से जोड़ते हुए दाउदपारा स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने मित्रमंडली एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की टीम के साथ मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि जन्मदिवस एवं अन्य व्यक्तिगत उत्सव केवल स्वयं की खुशी तक सीमित न रहकर समाज और पर्यावरण के हित में भी मनाए जाने चाहिए। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण और स्वच्छता जैसी जनहितकारी पहल से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता।”
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने विशेष अवसरों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ें तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा।
अभियान के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों एवं मित्रमंडली ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस सामाजिक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.