मुंगेली – कैवल्य गुप्ता को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) द्वारा भौतिक शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है।
उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. रत्नेश तिवारी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनके शोध का विषय “स्पेक्ट्रोस्कोपिक एनालिसिस ऑफ रेयर अर्थ एक्टिवेटेड ऑक्साइड बेस्ड फॉस्फोर्स फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री” (Spectroscopic Analysis of Rare Earth Activated Oxide Based Phosphors for Display and Dosimetry) रहा।
वर्तमान में कैवल्य गुप्ता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पथरिया (जिला मुंगेली) में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता (Lecturer in Physics) के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी इस बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके माता-पिता रामनाथ गुप्ता एवं श्रीमती सरिता गुप्ता, परिजनों, सहयोगियों, इष्टमित्रों तथा गुरुजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.