मुंगेली – स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रसार के उद्देश्य से पिछले 10 वर्षों से सतत चलाया जा रहा अभियान ‘हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली’ इस वर्ष अपने सातवां चरण में पहुँचा। इस अवसर पर पुलिस लाइन जाने वाली नहर मार्ग पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर, जामुन, कटहल जैसे फलदार एवं छायादार 40 पौधों का रोपण किया गया।
यह चरण विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित रहा। उनके बलिदान और योगदान को स्मरण करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि जिस प्रकार हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया और सुरक्षित भविष्य सौंपा, उसी भाव से हमारी संस्था निरंतर हरियाली बचाने का कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा पर्यावरण मिल सके।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य रणवीर सिंह एवं आशीष सोनी ने कहा आज हम शहीदों की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि मानसून में पड़ने वाले हर पर्व और अवसर को पौधरोपण से जोड़कर समाज को प्रेरित किया जाए, ताकि हर नागरिक पर्यावरण की महत्ता को समझे और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।
सातवें चरण के अभियान प्रभारी नागेश साहू और सह प्रभारी वासु पांडेय ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, गिरीश सुथार, आशीष सोनी, सूरज मंगलानी, पप्पू शर्मा, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, नागेश साहू, संदीप सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, सागर वैष्णव, धनेश्वर साहू, प्रकाश दुबे, आदर्श केशरवानी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
