
मुंगेली – जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जारी सूची में कई अनुभवी और युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह रही कि अभिलाष सिंह को लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि अभिलाष सिंह इससे पूर्व भी सागर सिंह बैस के जिलाध्यक्ष कार्यकाल में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति उनके सक्रिय संगठनात्मक कार्य और पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाती है। पार्टी के अंदर यह चर्चा है कि उनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण ही उन्हें लगातार जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
इस अवसर पर अभिलाष सिंह ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत तथा जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को आगामी चुनावों के मद्देनज़र और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
