
मुंगेली— छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी लगातार नए निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता संजय यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में की गई है। संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए जिले के कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें संजय यादव का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
संजय यादव लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और पूर्व में जिला महामंत्री के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संजय यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा, “युवा का विपरीत शब्द वायु होता है, संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है और जवानी चलती है तो जमाना भी साथ चलता है।” उन्होंने आगे कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजय यादव को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए
ओबीसी यादव समाज के बड़े चेहरे हैं इससे पार्टी को फायदा एवं मजबूती मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा। संजय यादव की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी है। समर्थकों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह निर्णय युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। संजय यादव के जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने से मुंगेली जिले में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
