मुंगेली – जिला मुख्यालय से लगे गांवो मे शराब कोचिंयो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, जिसके चलते शराब दुकानों मे शराब की कमी हमेशा नजर आ रही हैं,, वही शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रो मे कोचिंयो की दुकाने गुलजार होने लगती हैं, जिन पंचायतो मे इस तरह की शिकायतों का अम्बार नजर आ रहा उन जगहों पर या तो किसी बड़े रसूख दार या किसी न किसी सफ़ेद पोश के दबदबे के कारण विभाग भी बड़ी कार्यवाही से कतराता है, जिसके चलते इन कोचिंयो के हौसले बुलंद है, मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों विभाग द्वारा मुंगेली जरहागाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र धरमपुरा, और आसपास मे कार्यवाही की गईं थी, जिसके बावजूद आज भी खुलेआम इन जगहों पर शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है,, इसने पूछ पहुंच और सफेदपोश लोगो से सम्पर्क के चलते मदिरा प्रेमियों के लिए ये ग्रामीण क्षेत्र पसंदीदा जगह बनते जा रहे है। जिन स्थानों मे ऐसे मामले ज्यादा नजर आ रहे है उनमे मानपुर, भीमपुरी, धरमपुरा ,गीधा, कोदवाबानी, नवागांव, निनिया, खुजहा मदनपुर, सहित मुख्याल से लगे 8 से 10 किलोमीटर के गांव प्रमुख हैं।
कुछ समय पहले ज़ब महिला शसक्ति करण समूह नशा मुक्ति की दिशा मे लोगो को जागरूक करते हुए शाम को एकजुट होकर निकलती थी तब ग्रामीण क्षेत्रो ऐसे लोगो के हौसले पस्त नजर आते थे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
