
बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस का पावन राष्ट्रीय पर्व, आज 15 अगस्त 2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में अदम्य उत्साह, अपार गरिमा और राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव के साथ मनाया गया। पूरा परिसर राष्ट्रध्वज की आभा और देशभक्ति के तराने से सराबोर नज़र आया।
गौरवशाली क्षण और ध्वजारोहण:
इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) को उनके अदम्य साहस, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय समारोह (रायपुर) में ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के कारण उनके रायपुर प्रवास पर होने से, उनके स्थान पर कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा द्वारा विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को गरिमामयी सलामी दी गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईजी का भावपूर्ण संदेश:
कार्यक्रम के दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने राजधानी रायपुर से ही ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधा संवाद साधते हुये। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय बधाई देते हुए भारत माँ के अमर बलिदानियों की शहादत को नमन किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा—
” जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा ही हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। हमें आपसी तालमेल, अटूट निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भारत के आन-बान-शान और गौरव को सदैव ऊंचाइयों पर बनाए रखना है।”
सशस्त्र सलामी और राष्ट्रगान का गुंजन:
समारोह में आर्म्स गार्ड (सशस्त्र बल) द्वारा अत्यंत अनुशासित एवं भव्य सलामी दी गई। तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की गूंज से संपूर्ण प्रांगण राष्ट्रीय चेतना और ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए देश की सेवा में स्वंय को समर्पित करने का संकल्प दोहराया।इस पावन अवसर पर कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूर्ण गरिमा व गणवेश में उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
