
रायपुर/मुंगेली जिला कलेक्टर श्री संदीप विकास टोपनो एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) ने अखिल भारतीय संविधान महोत्सव 2026 के बहुउपयोगी आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का विधिवत अनावरण किया।
उल्लेखनीय है कि व्यावसायिक एवं अकादमिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2019 से लगातार संविधान पर आधारित अखिल भारतीय आयोजन संविधान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 26 नवंबर 2026, गुरुवार को आगर खेल परिसर पुराना बस स्टैंड मुंगेली, छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विचारक प्रो. गंगा सहाय मीणा (जेएनयू, नई दिल्ली), प्रो. फिरदौस अजमत सिद्दीकी (जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली), प्रो. डॉ. नरेश कुमार साहू (छत्तीसगढ़) एवं श्री मेला राम अहिरे (IPS, छत्तीसगढ़) मुख्य अभ्यागत एवं वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता पाटले, उपप्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम तथा आयोजन समिति के प्रमुख बसंत कुमार बंजारे एवं सनत कुमार बंजारे, मनीराम ध्रुव, संतोष कुमार सोनकर, हुलासी साहू एवं मनीष तिवारी ने बताया कि संविधान महोत्सव पूर्णतः गैरराजनीतिक आयोजन है। इसका संचालन एवं आयोजन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामाजिक एवं शैक्षणिक दायित्व के तहत किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
जनपद पंचायत मूँगेली सीईओ संतोष कुमार घोषले को कार्यक्रम में उपस्थित होने आमंत्रित किया साथ ही आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर अनावरण के अवसर पर संगठन के संभाग प्रमुख गणपत घृतलहरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश घोषले, प्रदेश प्रवक्ता विजय मरखंडे, प्रदेश सचिव रोहित डिण्डोरे, दिलीप काठले, दिलीप जाटवर, मीन दास पात्रे, श्यामचरण जांगड़े एवं भारद्वाज सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से संविधान महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.