मुंगेली – आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया विवादों में घिर गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई और प्रारंभिक चरण में दो दुकानों की नीलामी बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गई। लेकिन तीसरी दुकान की नीलामी के दौरान पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों ने पूरे आयोजन पर प्रश्नचिह्न लगा दिया, जिसके चलते संबंधित दुकान की नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक व्यक्ति, जो पहले ही एक दुकान की सफल बोली लगाकर उसे प्राप्त कर चुका था, उसने दूसरी दुकान के लिए भी बोली लगाने की पहल की। जिसे मना कर दिया गया। लोगों का कहना था कि यदि नीलामी की शर्तों के अनुसार एक व्यक्ति केवल एक ही दुकान खरीद सकता है, तो फिर एक से अधिक दुकानों के लिए सुरक्षा राशि अथवा आवेदन राशि स्वीकार क्यों की गई।
मामला धीरे-धीरे गर्माता गया और नीलामी स्थल पर उपस्थित लोगों ने पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर सवाल उठाए। बढ़ते विवाद और संभावित विवादास्पद स्थिति को देखते हुए मंडी प्रबंधन ने नीलामी को निरस्त करने का निर्णय लिया।
वर्जन
इस पुरे मामले पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि आवेदन और एफडीआर (FDR) से संबंधित तकनीकी कारणों व कमियों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, री-केस (पुनः परीक्षण) के मद्देनजर संयुक्त संचालक स्तर से इस प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। विभाग अब नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी करेगा, जिसके बाद ही मंडी से जुड़ी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
आवेदन और एफडीआर में विसंगतियों की वजह से हुई इस स्थगन की कार्रवाई के बाद अब नए आदेश का इंतजार किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार पूरी की जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
