
मुंगेली। जनगणना एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यों को ग्रीष्म कालीन अवकाश मे ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को शासन के नियमानुसार अर्जित अवकाश (EL) प्रदान करने की मांग को लेकर शालेय शिक्षक संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संजय शुक्ला को ज्ञापन सौंपा…..
संघ ने ज्ञापन में कहा कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यों में लगाई जाती है। ऐसे कार्यों में लगने पर नियमानुसार शिक्षकों को प्रति दिवस के मान से अर्जित अवकाश देय होता है….
लेकिन मुंगेली जिले के किसी भी ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों/प्रगणकों को अब तक जनगणना ड्यूटी के बदले EL स्वीकृत नहीं किया गया है….इससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है….
जिलाध्यक्ष दीपक वेताल ने मांग की है कि जनगणना कार्य में लगे समस्त शिक्षकों की ड्यूटी अवधि की गणना कर अर्जित अवकाश की स्वीकृति शीघ्र जारी की जाए तथा HRMS पोर्टल अथवा सर्विस बूक में एंट्री कराई जाए….ताकि शिक्षकों को भविष्य में अवकाश लेने में कोई परेशानी न हो…
वही संघ के जिला सचिव नेमीचंद भास्कर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के साथ-साथ शासन के हर महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निभाते है..जनगणना जैसे कार्य को सफल बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में शासन के नियमों के तहत उन्हें मिलने वाला अर्जित अवकाश देना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।
ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर का कार्य है विगत दिनों हमारे शिक्षको ने तेज धूप एवं गर्मी में भी इस कार्य को प्राथमिकता एवं जवाबदारी से करते हुए तय समय से ही पूर्व ही पूर्ण कर सम्मान के पात्र बने है….
वही दूसरी ओर जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी शुक्ला जी ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र उचित कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में शालेय शिक्षक संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष दीपक बेंताल,सचिव नेमीचंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विवेक गोविंद, मनीष जायसवाल, धर्मेश पटेल, संजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
