मुंगेली – जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान स्वीकृति दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान के प्रति सम्मान और उसमें निहित मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती रजनी सोनवानी,लोकनाथ सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक,जनपद सभापति पवन पाण्डेय, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,मुंगेली ग्रामीण मंडल भाजपा महामंत्री नितेश भारद्वाज, जनपद पंचायत सभापति राज साहू,गणेश बाजपेई सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.