filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 90; hdrForward: 0; shaking: 0.000781; highlight: 0; motionR: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0024,0.0000; brp_del_sen: 0.1300,0.0000; delta:1; bokeh:1; sv:17.0.12.3.W30; ispap:1; papproctime: 2026:11:26 18:39:18; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather:null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 33;zeissColor: bright;

न्यूज पेपरों में नाश्ता बांधने का शिलशीला बदस्तूर जारी
मुंगेली – आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण अभियान “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता की रोकथाम करना, खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक करना और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और निरीक्षण किया जा रहा है।
अभिहित अधिकारी देवेंद्र विद्यराज के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल द्वारा मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया विकासखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाई दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं चाय-नाश्ता केंद्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। अभियान के तहत छाबड़ा स्वीट्स पथरिया, जोधपुरी स्वीट्स एवं नमकीन पथरिया, यादव होटल करही, जायका दिल्ली बिरयानी एंड रेस्टोरेंट बिलासपुर रोड मुंगेली, नुक्कड़ फैमिली ढाबा धरमपुरा, मंजू होटल एंड स्वीट्स किशनपुर, बम्बईया ढाबा टिंगीपुर, रामकुमार चाय-नाश्ता जरहागांव, दिलीप कश्यप चाय-नाश्ता सेंटर जरहागांव, देवांगन होटल एंड स्वीट्स मुंगेली, श्री बालाजी होटल एंड स्वीट्स मुंगेली, बजरंग भोजनालय मुंगेली तथा जय मां चन्द्रहासिनी होटल मुंगेली का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई रखने, पेयजल को ढंककर स्वच्छ बर्तनों में सुरक्षित रखने, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री को अखबारी कागज में रखकर विक्रय नहीं करने तथा नाली एवं अपशिष्ट जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट में अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल दो नमूने संकलित किए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नहीं थम रहा न्यूज पेपरों में नाश्ता बांधने का शिलशीला –
लगातार निर्देशों के बाद भी हॉटल संचालकों द्वारा समाचार पत्रों में नाश्ता बांधने का शिलशीला कम नहीं हो रहा है । गौरतलब हो कि पूर्व में स्याही लगे पेपरों में खाने के सामान बांध के देने पर कड़ी कार्यवाही का फरमान जारी किया गया था किंतु निर्देश जारी होने के कुछ दिनों तक तो पालन नजर आया किंतु समय के साथ साथ अन्य निर्देशों की तरह ये भी ठंडे बस्ते में चला गया , और संचालकों की मनमानी शुरू हो गई , जिस पर प्रशासन को पुनः संज्ञान की नितांत आवश्यकता है ,ताकि लोगो के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ को रोका जा सके ।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.