मुंगेली – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जल संचय एवं जल संरक्षण के महत्व को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा जल के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।
अभियान में सहायक जिला परियोजना अधिकारी सुश्री निशि देवांगन, लेखपाल भूपेंद्र देवांगन, पंकज शर्मा, विक्रम मानिकपुरी एवं गजेंद्र मसराम सहित स्टाफ के सदस्य एवं सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.