मुंगेली – स्थानीय श्रीमती रम्भाबाई रामलाल साव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूँगेली में *सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 दिसम्बर)* के अंतर्गत आयोजित भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह की *मुख्य अतिथि डॉ. अंजली विनय गुप्ता* भवानी रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट मूँगेली ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि _”जीवन में सफलता का मूलमंत्र निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास है। यदि किसी भी प्रतियोगिता को दिल से और अपनी अंतरात्मा से किया जाए तो सफलता निश्चित है।”_
कार्यक्रम में *विशिष्ट अतिथि* के रूप में नगर के सक्रिय पार्षद *जितेन्द्र दावडा* एवं एल्डरमैन *हंसराज तंबोली* उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर विद्यालय परिवार ने 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ व्याख्याता *श्री रूपचंद पटेल* बांकी, देवरी को समस्त स्वत्वों की प्रतिलिपि भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। संस्था के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग ने बताया है ,सम्मानित होने वाले *प्रतियोगिता परिणाम :-*
*1. चित्रकला प्रतियोगिता -*
प्रथम – आकेश्वरी खाण्डे
द्वितीय – संजना सोनवानी
तृतीय – रीया बांधे
*2. भाषण प्रतियोगिता -*
प्रथम – लावण्या
द्वितीय – जान्हवी
तृतीय – साधना
*3. रंगोली प्रतियोगिता -*
प्रथम – लवली सिंह ठाकुर
द्वितीय – आस्था साहू
तृतीय – मुस्कान, अंजली एवं रीना (संयुक्त रूप से)
कार्यक्रम का सफल संचालन *संजय सोनी* ने किया।
इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र दावडा एवं एल्डरमैन हंसराज तंबोली द्वारा विद्यालय के लिए पंखा एवं लाइट प्रदान करने की घोषणा की गई, जिसका प्राचार्य *कृष्ण कुमार नवरंग* एवं समस्त स्टाफ ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्याख्याता विभा साहू, जया शुक्ला, दिलीप काटले, चंद्रशेखर शर्मा, नोहर चंद्रवंशी, कुमार सिंह ध्रुव, मोहसिन हाशमी, एम. कुर्रे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।अंत में प्राचार्य श्री नवरंग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.