मुंगेली – बीते दिनों लगभग 4 करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले पुल के घरासाई होने के बाद कई सारे सवाल खड़े होने लगे हैं, आनन फानन मे गिरे हिस्से को हटा तो दिया गया पर लोगो द्वारा उठाये जा रहे सवालों का जवाब न तो प्रशासन के पास हैं और न ही विभागीय मंत्री के पास। जिसका उधारण एक ही पार्टी से आये अलग अलग बयानो से लगाया जा सकता हैं। एक तरफ जहाँ विभागीय मंत्री अरुण साव ने ठेकेदार को लेकर कहा कि यह एक चूक हैं,ठेकेदार एवं विभाग द्वारा गुणवत्ता का ध्यान रखा गया था,, किन्तु भाजपा से जनपद सदस्य बने तरुण पाटले ने इसे भस्टचार की श्रेणी मे रखते हुए जम कर आड़े हाथो लिया हैं।
गौरतलब हो कि मुंगेली में निर्माणाधीन पुल का कुछ हिस्सा गिरने के बाद से मामला सुर्खियों मे आया,, उक्त पुल अमरटापू से भरुवगुड़ा को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था,, जिससे ग्रामीणों के लिए दुरी और समय की बचत होती,, किन्तु इसे PWD विभाग की लापरवाही कहे या ठेकेदार की चूक, निर्माण के दौरान पुल धराशाही हो गया। गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि नहीं हुई.
उक्त पुल की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ 2 लाख थी। जिसके लिए कार्यआदेश 2024 में हुआ था। और निर्माण अवधि लगभग 6 माह थी, जो एक संदेह के घेरे मे हैं। इस पुरे मामले पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा चूक हुई है, निर्माण के दौरान गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हैं,, वही विपक्ष ने गुणवत्ता पर सवाल उठाये हैं,, इस सब के बीच रोचक और अहम मुद्दा यह हैं कि भाजपा जनपद सदस्य तरुण पाटले दवरा दिया गया बयान अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को कटघरे मे खड़ा करता हैं,, एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू मे भाजपा जनपद सदस्य ने कहा कि पुल का गिरना कही न कही लापरवाही और भ्रस्टाचार को दर्शाता है। इस पुरे मामले मे देखने वाली वात यह रहेगी कि क्या विपक्ष के तर्ज पर दिया गया इंटरव्यू सही साबित होता हैं, या विभागीय मंत्री की कही बात सही होंगी,, बहरहाल मामला विभागीय जांच का मसला हैं,, जिसका परिणाम आने वाले समय पर नजर आएगा।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
