
मुंगेली – जिले में सदगुरु कबीर साहब का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में कबीर पंथी समाज के अनुयायी मुंगेली स्थित कबीर कुटीर पहुंचे, जहां सर्वप्रथम विधि-विधान से निशान पूजा संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद सदगुरु कबीर साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर पुनः कबीर कुटीर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कबीर साहब के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों के साथ नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए भोग-भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में महंत आरतीदास, राज्य प्रतिनिधि सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला, तहसील एवं ग्रामीण स्तर के (केवीडी मिशन) पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग किया। महंत आरतीदास ने निशान पूजा के उपरांत कबीर साहब के उपदेशों और मानवता, समानता तथा सदाचार के संदेश पर प्रकाश डालते हुए धर्मानुयायियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवागढ़ तिहारे में प्रस्तावित कबीर चौक के लिए स्थल का भी चिन्हांकन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, सलाहकार छत्रपाल गोस्वामी, जिला प्रतिनिधि रमेश साहू, तोषण दास, महंत अश्वनी दास, महंत पेखन दास, महंत विवेक दास, महंत जुगराज दास, महंत दासन दास, महंत भगवान दास, खेलन राम, राजेन्द्र साहू, सुमरन दास, विक्रम मानिक, संतोष दास, हेमंत दास, जगमोहन दास, गिरीश दास, भाउ राम, लक्ष्मी साहू सहित मंजू, नंदनी, ममता, उलास, नगीना, श्यामा, दीप मालिका, लक्ष्मीन, शैल, उपासना, उर्मिला, अंजनी, अनुपा एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
