
एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन
बिलासपुर – 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के निदेशक मंडल से बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन, डी सुनील कुमार निदेशक वित्त , मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर एसईसीएल मुख्यालय, नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में संपन्न हुई।
गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक मंडल, CVO एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वच्छता और जनभागीदारी के उनके संदेश को स्मरण किया।
इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रति वर्ष 100 घंटे अर्थात प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के लिए समय समर्पित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) द्वारा किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.