
मुंगेली – 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके उपरांत जिले भर से जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली तथा प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सहित सभी ब्लॉक के कांग्रेस पदादिकारी एवं कार्यकर्त्ता द्वारा अपने ब्लाक मे एक दिन का सांकेतिक चक्काजाम कर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नियमों में जिस प्रकार बदलाव किया गया है, उससे योजना की मूल भावना और आत्मा समाप्त हो गई है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई0 भाजपा सरकार ने आज किसानों को ठगने का काम किया है। कहीं रकबा समर्पण की समस्या है तो कहीं धान खरीदी में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल देने की नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए जो समय-सीमा तय की गई, उसमें कई किसानों का धान बिक ही नहीं पाया। किसान हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन आज वही किसान खुद को ठगा और परेशान महसूस कर रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल नहीं किया गया और धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती है इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजत बनर्जी, दिलीप बंजारा, चुरावन मंगेशकर,आत्मा सिंह क्षत्रिय,रोहित शुक्ला,दीपक गुप्ता,संजय यादव,सागर सोलंकी,जित्तू श्रीवास्तव, अभिलाष सिंह,राजेश छेदईया,आनंद सोनी,सूरज यादव,लक्की गर्ग,नीरज यादव,कौशिक सिंह क्षत्रिय,अजय साहू,श्रवण सोनकर, जग्गू ठाकुर,नामदेव बंजारा,संजय ठाकुर,महेंद्र यादव,आरिफ खोखर,मकबूल खान,प्रिंशु दुबे,मंजीत रात्रे,उर्मिला यादव,मंजू शर्मा,ललिता सोनी,निधि ठाकुर,निधि पौराणिक,वैशाली सोनी,साधना वर्मा,आराधना तिवारी,राजू खान,प्रतीक ताम्रकार,सूरज मंगलानी, जय सोनी,निज़ाम खान,दिलीप सोनी,श्री ठाकुर,प्रभु मल्लाह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
