
जांजगीर-चांपा – जिले में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त और आक्रामक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस गिरोह ने दो रातों के भीतर पांच अलग-अलग स्थानों पर डकैती, लूटपाट और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने अब तक इस गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि एक आरोपी रामनाथ को मुठभेड़ के बाद उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो रातों में मचाया आतंक, 13 लोग घायल
पुलिस के अनुसार 27 और 29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में बदमाशों ने लगातार वारदातें कीं। सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से सिर पर जानलेवा हमले किए गए। इन घटनाओं में कुल 13 आम नागरिक घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है, जबकि एक घायल कोमा में है।
पुलिस घेराबंदी में फायरिंग, मास्टरमाइंड घायल
नवमी आरोपी रामनाथ की घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर देशी कट्टे से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू में लिया गया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है।
खतरनाक गिरोह पर शिकंजा, लाखों की जप्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, पाइप, डंडे, बेल्ट, कई मोटरसाइकिलें, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।
घायलों की सूची
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र
मुकेश राय सागर – गंभीर, आईसीयू में भर्ती
अमन बंजारे – गंभीर, आईसीयू में भर्ती
दीपक कुमार कश्यप – सिर में चोट
प्रशांत कश्यप – घायल
अनिकेत राय सागर – सिर में चोट
आर्यन – साधारण चोट
सुमित बंजारे – साधारण चोट
थाना पामगढ़ क्षेत्र
कैलाश दास मानिकपुरी
बसंत दास
शुभम यादव
संजीव कुर्रे
आशीष वानी
सुखनंदन कश्यप
लक्ष्मण यादव – गंभीर चोट
गिरफ्तार आरोपी
- निखिल टंडन
- मनीराम गोंड
- नरेश यादव
- रोशन टंडन
- आयुष रात्रे
6–7. दो विधि से संघर्षरत बालक - सन्नी
- रामनाथ (मुठभेड़ में घायल)
अपराध का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पूरी तरह संगठित और क्रूर था। आरोपी मोटरसाइकिलों से अंधेरे और सुनसान रास्तों पर घूमते, राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते और फिर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। एक ही रात में कई लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका उद्देश्य था।
इन धाराओं में कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कई अपराध पंजीबद्ध कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ
जांजगीर-चांपा पुलिस की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना शिवरीनारायण,थाना पामगढ़ में दर्ज अपराधों में घायलों की सूची
थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की सूची:
1/मुकेश राय सागर
निवासी – कचंदा
थाना – शिवरीनारायण( ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )
2/अमन बंजारे
निवासी – कचंदा
थाना – शिवरीनारायण
(गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)
3/दीपक कुमार कश्यप
निवासी – बोईदा (सिर में चोट)
4/प्रशांत कश्यप
निवासी – बोर्ड
अनिकेत राय सागर
निवासी – कचंदा (सिर में चोट)
5/आर्यन
निवासी – कचंदा
(साधारण चोट)
6/सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)
7/अनिकेत रायसागर (साधारण चोट)
थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची
8 /कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
9/बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण
10/शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़
11/ संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण
12/आशीष वानी निवासी बार गांव थाना पामगढ़
4 सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़
13/लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट) है।
⏺️ जांजगीर चांपा–पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है।
⏺️ नाम आरोपीयो का नाम –
- निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह
- मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल
- नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह
- रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह चारो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण निवासी राहौद वार्ड नं. 01 थाना शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी राहौद डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक
8.सन्नी
9..रामनाथ…. (मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगी है )
⏺️ जप्ती ‘- आरोपियो एवं विधी के विरूद्ध संघरर्षरत बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ‘ - स्टील का राड – 04 नग
- डण्डा ‘- 02 नग
- बेल्ट – 01 नग
- KTM मोसा – 02 नग
- सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग
- हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक -‘ 01 नग,
- आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग,
- लूटे गये मोबाईल – 03 नग ,
- नगदी रकम 9000 रू
जूमला कीमती 4,09,000 /- रू
⏺️ आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा –
1.थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
- थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
- थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296,351 (2), 115(2),309 (6),3(5) बीएनएस
- थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस
- थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 बीएनएस
के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
∆ अपराध का विवरण
(दिनांक 29.01.2026 / थाना शिवरीनारायण) प्राथी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट किया कि
दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:00 से 21:30 बजे के मध्य थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की।
घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया !
थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना
दिनांक 27.01.2026 की रात्रि को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार-भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की।
इसी दिन ग्राम मेउ में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गएl
पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
⏩ वारदात का तरीका
प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।
इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य थाl

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
