मुंगेली – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में आयोजित प्रार्थना सभा कार्यक्रम में मां भारती एवं मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव के रूप में संपूर्ण वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ की गई। जहां उपस्थित अतिथि गणों का तिलक लगाकर व स्कार्फ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्काउट गाइड द्वारा अंगीकार किए गए कुल 10 प्रार्थना गीतों का गायन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रातः स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजा राम, जय बोलो सत धर्मों की, वी शैल ओवर कम, हर देश में तू और शांति पाठ किया गया। जिसमें सभी धर्म की प्रार्थनाएं शामिल रहीं।
प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए पदेन जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली एम एल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रार्थना सभा जैसे आयोजन से बच्चों में सामाजिक समरसता और एकता का भाव उत्पन्न होता है। इसलिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए तथा जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। इसी कड़ी में जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रार्थना सभा का आयोजन कर हम विभिन्न धर्मों की प्रार्थना कर सभी धर्म के प्रति अपना आदर भाव व्यक्त करते हैं तथा नैतिक गुणों सहित सर्वांगीण विकास करते हुए स्काउटिंग छात्र अपने भविष्य निर्माण के लिए तैयार होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक संतोष कुमार यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष मुंगेली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और सर्वधर्म समभाव (सभी धर्मो के प्रति समान सम्मान) के संदेशों को याद करने और उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। यह मूल भाव व्यक्त करते हुए प्रार्थना सभा को गतिमान किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम के अवसर पर डीएमसी अशोक सोनी, बीईओ विमित्रा घृतलहरे एवं गणमान्य नागरिक जगदीश देवांगन के द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई। इस अवसर पर जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटडिया जी द्वारा सभी को शुभकामना संदेश दिया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत पदेन जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली एम एल पटेल, जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटडिया, जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला मुख्यालय आयुक्त एवं डीएमसी अशोक सोनी, पदेन जिला सह आयुक्त एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती विमित्रा घृतलहरे, आजीवन सदस्यगण चंपालाल सुथार, प्रवीण वैष्णव, अन्य सम्माननीय अतिथि गण जगदीश देवांगन, अशोक गुप्ता, कमल सोनी, अरविंद केसरवानी, पत्रकारगण सुशील शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार एवं जय ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ सहित संस्था के प्राचार्य नरेंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक सचिव मुंगेली जय बहादुर खांडेकर, मोनू बेलदार, देवेंद्र पांडेय, मनीराम साहू, संबोध श्रीवास, गाइडर भुनेश्वरी यादव, नीलमणि साहू तथा शिक्षक गण एवं सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यगण व जिले के स्काउटर गाइडर एवं स्काउटिंग छात्रों सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.